UPSC News: केंद्र ने यूपीएससी को अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति दी
Press Trust of India | August 29, 2024 | 09:22 AM IST | 2 mins read
‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ पोर्टल पर पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों की पहचान के सत्यापन के लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार-प्रमाणीकरण करने की अनुमति है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पहली बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को पंजीकरण के समय तथा परीक्षाओं और भर्ती के विभिन्न चरणों के दौरान स्वैच्छिक आधार पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है। यूपीएससी को यह अनुमति बीते बुधवार यानी 28 अगस्त को दी गई है।
यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आयोग ने पिछले महीने परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की प्रोविजनल उम्मीदवारी रद्द कर दी थी। इसके अलावा, योग्यता से परे सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी से प्रयास करने के लिए उन पर भविष्य की सभी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दी थी।
खेडकर पर अन्य आरोपों के अलावा दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग या ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) कोटा का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर ने अपने निलंबन को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। खेडकर ने कहा कि, यूपीएससी के पास उनके खिलाफ कार्रवाई का अधिकार नहीं है।
Also read Puja Khedkar Case: यूपीएससी ने रद्द की पूजा खेडकर की उम्मीदवारी, आजीवन प्रवेश परीक्षा देने पर रोक
कार्मिक मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि, “यूपीएससी को ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ पोर्टल पर पंजीकरण के समय और परीक्षा/भर्ती परीक्षा के विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों की पहचान के सत्यापन के लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण करने की अनुमति है, जिसके लिए हां/ नहीं या और ई-केवाईसी प्रमाणीकरण सुविधा का उपयोग किया जाएगा।”
बता दें कि, यूपीएससी ने 31 जुलाई को पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करते हुए भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पूजा खेडकर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चयन होने और शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगने के बाद आयोग द्वारा यह कार्रवाई की गई थी।
पूजा खेडकर ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि उन्होंने यूपीएससी के समक्ष अपना नाम गलत तरीके से पेश नहीं किया। इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर 21 अगस्त 2024 तक रोक लगा थी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी से सिविल सेवा परीक्षा पास करने के आरोप में पूजा खेडकर पर केस दर्ज किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा