CUH Admission 2025: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश पंजीकरण cuh.ac.in पर शुरू, काउंसलिंग शेड्यूल
Saurabh Pandey | May 27, 2025 | 04:30 PM IST | 1 min read
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 24 जून से 26 जून तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सही कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ओवरऑल मेरिट सूची का प्रदर्शन 27 जून को किया जाएगा।
नई दिल्ली : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 27 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuh.ac.in पर जाकर 23 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरने, विकल्पों को लॉक करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 23 जून 2025 तक है।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 24 जून से 26 जून तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सही कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ओवरऑल मेरिट सूची का प्रदर्शन 27 जून को किया जाएगा।
CUH Application Fee: आवेदन शुल्क
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
CUH Admission 2025: पहले राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल
- श्रेणीवार आवंटन सूची और एडमिशन ऑफर का प्रदर्शन - 1 जुलाई 2025
- प्रथम चरण के आवंटियों के लिए शुल्क का ऑनलाइन भुगतान - 1 जुलाई से 3 जुलाई 2025
- रिक्त सीटों का प्रदर्शन, यदि कोई हो - 4-जुलाई 2025
CUH Admission 2025: दूसरे राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल
- श्रेणीवार आवंटन सूची और एडमिशन ऑफर - 7 जुलाई 2025
- दूसरे दौर के आवंटियों के लिए शुल्क का ऑनलाइन भुगतान - 7 जुलाई 2025 से 9 जुलाई 2025
- रिक्त सीटों का प्रदर्शन, यदि कोई हो - 10 जुलाई 2025
CUH Admission 2025: तीसरे राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल
- श्रेणीवार आवंटन सूची का प्रदर्शन और एडमिशन ऑफर - 11 जुलाई 2025
- तीसरे दौर के आवंटियों के लिए शुल्क का ऑनलाइन भुगतान - 11 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025
- रिक्त सीटों का प्रदर्शन, यदि कोई हो 14 जुलाई 2025
- कक्षाओं का प्रारंभ -14 जुलाई 2025
अगली खबर
]JEECUP 2025 Exam Date: जीकप एग्जाम डेट्स रिवाइज्ड, सभी ग्रुपों की परीक्षाएं 5 से 13 जून के बीच, अधिसूचना जारी
पहले जारी शेड्यूल में बदलाव करते हुए अब सभी ग्रुप की परीक्षाएं 5 जून से 13 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। परिषद ने अपनी वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार