Saurabh Pandey | May 27, 2025 | 01:42 PM IST | 2 mins read
यूपी सीएनईटी स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, श्रेणी-वाइज रैंक और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक संयुक्त उत्तर प्रदेश बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Now
नई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (सीएनईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएनईटी के माध्यम से नर्सिंग कार्यक्रमों- बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एंड एमएससी नर्सिंग में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी सीएनईटी स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, श्रेणी-वाइज रैंक और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक संयुक्त उत्तर प्रदेश बीएससी नर्सिंग मेरिट सूची और श्रेणी-वार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
कॉलेज का चयन और आवंटन बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 की योग्यता सूची के आधार पर काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है, वे विश्वविद्यालय द्वारा दी गई निर्धारित डेट में शुल्क का भुगतान करेंगे।
सीएनईटी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। एक संयुक्त मेरिट सूची और श्रेणीवार मेरिट सूची भी तैयार की जाएगी।
सीएनईटी 2025 में यदि दो या दो से अधिक परीक्षार्थी समान अंक प्राप्त करते हैं तो उस स्थिति में योग्यता का निर्धारण निम्न प्रकार से होगा-