CEED, UCEED Registration 2026: सीड और यूसीड पंजीकरण कल से शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
Abhay Pratap Singh | September 30, 2025 | 03:12 PM IST | 1 min read
स्नातक डिजाइन प्रवेश परीक्षा 2026 और स्नातकोत्तर डिजाइन प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 अक्टूबर, 2025 है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) 1 अक्टूबर से अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2026 और कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। पात्र उम्मीदवार सीईईडी 2026 के लिए ceed.iitb.ac.in पर और यूसीईईडी 2026 के लिए uceed.iitb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक डिजाइन प्रवेश परीक्षा 2026 और स्नातकोत्तर डिजाइन प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 अक्टूबर, 2025 है। उम्मीदवारों को 500 रुपए विलंब शुल्क भुगतान के साथ यूसीड, सीड 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 18 नवंबर, 2025 तक का समय दिया जाएगा।
UCEED, CEED 2026 Registration: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूसीड, सीड 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- यूसीड या सीड से संबंधित वेबसाइट पर विजिट करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- पेज सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Also read GATE 2026 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, बिना लेट फीस के 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
UCEED का आयोजन आईआईटी और अन्य सहभागी संस्थानों में बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है, जबकि CEED का आयोजन मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) और पीएचडी (PhD) कार्यक्रमों के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए संबंधित वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CEED and UCEED 2026 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में उम्मीदवार सीड, यूसीड 2026 आवेदन से संबंधित तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | सीईईडी 2026 | यूसीईईडी 2026 |
|---|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू |
1 अक्टूबर, 2025 |
1 अक्टूबर, 2025 |
|
पंजीकरण की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के बिना) |
31 अक्टूबर, 2025 |
31 अक्टूबर, 2025 |
|
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि (विलंब शुल्क के साथ) |
18 नवंबर, 2025 |
18 नवंबर, 2025 |
|
परीक्षा तिथि |
18 जनवरी, 2026 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
18 जनवरी, 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा