CEED, UCEED 2024 Answer Key: सीईईडी, यूसीईईडी 2024 उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 24, 2024 | 09:33 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार सीईईडी, यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और uceed.iitb.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT बॉम्बे) आज यानी 23 जनवरी को सीईईडी, यूसीईईडी 2024 उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे सीईईडी, यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और uceed.iitb.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
सीईईडी, यूसीईईडी परीक्षा 2024 इस बार 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। जिसका विश्लेषण करते समय हमने देखा कि उम्मीदवार परीक्षा के नतीजों को लेकर काफी सकारात्मक हैं।
जो उम्मीदवार यूसीईईडी 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम लगा। ऐसे में अब आंसर की जारी कर दी गई है। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
CEED, UCEED 2024 Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया
-
सीईईडी, यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध सीईईडी, यूसीईईडी परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
-
उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आईआईटी बॉम्बे 8 मार्च को यूसीईईडी 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम uceed.iitb.ac.in पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। अपने परिणामों की जांच करने के लिए, उम्मीदवार को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
सीईईडी 2024 स्कोर कार्ड 11 मार्च 2024 से कैंडिडेट पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है।
अगली खबर
]JEE Main 2024 Exam: जेईई मेन 2024 पेपर 2 की परीक्षा आज, इन दस्तावेजों के साथ एग्जाम केंद्र पहुंचें अभ्यर्थी
जेईई मेन 2024 पेपर 2 की परीक्षा आज। जेईई मेन सत्र 1 के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें पास होने वाले 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज