CEED, UCEED 2024 Answer Key: सीईईडी, यूसीईईडी 2024 उत्तर कुंजी आज होगी जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 23, 2024 | 10:36 AM IST | 1 min read
सीईईडी, यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और uceed.iitb.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT बॉम्बे) आज यानी 23 जनवरी को सीईईडी, यूसीईईडी 2024 उत्तर कुंजी जारी करने जा रहा है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे सीईईडी, यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और uceed.iitb.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि सीईईडी, यूसीईईडी परीक्षा 2024 इस बार 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। जिसका विश्लेषण करते समय हमने देखा कि उम्मीदवार परीक्षा के नतीजों को लेकर काफी सकारात्मक हैं।
जो उम्मीदवार यूसीईईडी 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उन्हें पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम लगा। ऐसे में अब आंसर की जारी होने वाली है जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
CEED, UCEED 2024 Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया
- सीईईडी, यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीईईडी, यूसीईईडी परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आईआईटी बॉम्बे 8 मार्च को यूसीईईडी 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। परिणाम uceed.iitb.ac.in पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। अपने परिणामों की जांच करने के लिए, उम्मीदवार को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके परिणाम पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
सीईईडी 2024 स्कोर कार्ड 11 मार्च 2024 से कैंडिडेट पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल