CDAC C-CAT Result 2024: सीडेक कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट cdac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 19, 2024 | 04:22 PM IST | 2 mins read
कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (CDAC) ने आज यानी 19 जुलाई को CDAC C-CAT 2024 परिणाम की घोषणा कर दी है। कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर सीडेक सी-सीएटी 2024 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
Latest: CDAC C-CAT Complete Guide
कम्प्यूटरीकृत कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। CDAC C-CAT 2024 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
सीडेक कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 कार्यक्रम के अनुसार, काउंसलिंग राउंड 1 हेतु पाठ्यक्रमों और केंद्रों के चयन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 19 जुलाई से 29 जुलाई आयोजित की जाएगी। इसके बाद, सीट आवंटन राउंड 1 परिणाम की घोषणा 31 जुलाई 2024 को और अगले बैच की शुरुआत 29 अगस्त को होगी।
CDAC C-CAT 2024 Rank: टाई-ब्रेकिंग नियम
सीडेक सी-सीएटी पेपर को तीन भागों सेक्शन-A, सेक्शन-B और सेक्शन-C में बांटा गया था। उम्मीदवार नीचे टाई-ब्रेकिंग नियम की जांच कर सकते हैं:
- दो या अधिक अभ्यर्थियों के सेक्शन ए, सेक्शन ए+बी या सेक्शन ए+बी+सी में समान अंक हों, तो सेक्शन ए में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को उच्च रैंक दी जाएगी।
- सेक्शन ए में भी अंक समान हैं, तो उस श्रेणी के पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक विशिष्ट खंड में ‘प्रयास किए गए प्रश्नों की संख्या और सही उत्तरों की संख्या’ में अधिक अनुपात रखने वाले अभ्यर्थी को उच्च रैंक दी जाएगी।
- इस अनुपात के समान वैल्यू तथा समान टोटल और सेक्शन ए अंक वाले अभ्यर्थियों को समान सी-सीएटी रैंक दी जाएगी।
CDAC C-CAT 2024 Result: कैसे जांचें
उम्मीदवार CDAC C-CAT 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीडीएसी की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर CDAC परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- CDAC C-CAT परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार