CCMT-CCMN Counselling 2024: सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग एमटेक, एमएससी आवेदन की लास्ट डेट कल, जानें प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | June 6, 2024 | 01:34 PM IST | 1 min read
सीसीएमटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 2500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणियों के लिए 2,000 रुपये है।
नई दिल्ली: एमएससी, एमएससी टेक (सीसीएमएन) और एमटेक (सीसीएमटी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग के लिए आवेदन विंडो कल यानी 7 जून को बंद हो जाएगी। योग्य उम्मीदवार इन पाठ्यक्रमों में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सीसीएमटी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 2500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणियों के लिए 2,000 रुपये है। जबकि सीसीएमएन 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क सामान्य/सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 3500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणियों के लिए 3,000 रुपये है।
CCMT-CCMN Counselling 2024: पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार एमएससी, एमएससी टेक में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके पास वैध आईआईटी जेएएम स्कोर होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को पीआई द्वारा निर्धारित अध्ययन के अपने विशेष क्षेत्र में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 6.5 सीजीपीए या 60% और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए 6.0 सीजीपीए या 55% के साथ योग्यता डिग्री की आवश्यकता होगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 61 प्रतिभागी संस्थानों (एनआईटी, आईआईटी, सीएफटीआई और अन्य) में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/प्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश वैध गेट स्कोर के आधार पर सीसीएमटी-2024 के माध्यम से होगा। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पात्रता मानदंड में भी छूट दी गई है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरणों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Also read CCMN Counselling 2024: सीसीएमएन काउंसलिंग शेड्यूल जारी; महत्वपूर्ण तिथियां देखें
CCMT-CCMN Counselling 2024: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सीसीएमएन-सीसीएमटी 2024 पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ccmt.admissions.nic.in या ccmn.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Online Registration, Fee Payment & Choice Filling for 2024' पर क्लिक करें।
- यहां गेट पंजीकरण आईडी, पासवर्ड, सुरक्षा पिन, सुरक्षा पिन ऑडियो सुनें।
- आईडी लॉगिन करें, आवेदन पत्र खुल जाएगा, उसमें विवरण भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद जांच लें।
- सीसीएमटी 2024 आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा