CBSE Re-evaluation Controversy: अरविंद केजरीवाल ने की धर्मेंद्र प्रधान को हटाने व ओएसएम को समाप्त करने की मांग
Santosh Kumar | May 25, 2026 | 05:15 PM IST | 2 mins read
आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए केजरीवाल ने मांग की कि पीएम मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, वे इस पद पर रहने के लायक नहीं हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीएसई 12वीं कक्षा की आंसर शीट की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने मांग की है कि पीएम मोदी तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से हटाएं। उन्होंने ओएसएम प्रक्रिया को खत्म करने और मूल्यांकन की पारंपरिक प्रणाली को फिर से लागू करने की भी मांग की है।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
केजरीवाल ने कहा कि सीबीएसई मूल्यांकन में बड़े स्तर पर गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। पहले नीट पेपर लीक का विवाद और अब सीबीएसई री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया ने छात्रों को परेशान कर दिया है।
CBSE Re-evaluation: 'प्रधान शिक्षा मंत्री होने के लायक नहीं'
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर हमला बताया। आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए केजरीवाल ने मांग की कि पीएम मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, वे इस पद पर रहने के लायक नहीं हैं।
केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक सेकंड के लिए भी इस देश के शिक्षा मंत्री होने के लायक नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि छात्र और उनके अभिभावक यह मांग कर रहे हैं कि री-इवैल्यूएशन पहले की तरह मैन्युअली कराया जाए।
CBSE 12th Re-evaluation: ओएसएम प्रोसेस खत्म करने की मांग
केजरीवाल ने पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफ करने की भी मांग की है। उन्होंने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रक्रिया को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन जल्द पूरा किया जाए ताकि छात्र कॉलेजों में दाखिला ले सकें।
केजरीवाल ने कहा कि पोर्टल पर आ रही समस्याओं- जिनमें लॉगिन में दिक्कतें, धुंधली तस्वीरें, गलत सत्यापन, सर्वर क्रैश और भुगतान संबंधी गड़बड़ियां शामिल हैं, ने छात्रों को परेशान किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा।
अपनी बात समाप्त करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि देश के बच्चे धर्मेंद्र प्रधान जैसे अक्षम और बेकार शिक्षा मंत्री को और नहीं झेल सकते। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए।
अगली खबर
]CBSE Curriculum: सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, सीएम ने कहा- मिथिला के लिए गर्व की बात
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किया जाना मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए गर्व का विषय है।"
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार