Trusted Source Image

CBSE Curriculum: सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को मिली जगह, सीएम ने कहा- मिथिला के लिए गर्व की बात

Santosh Kumar | May 25, 2026 | 04:26 PM IST | 1 min read

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर पर सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को एक विषय के रूप में शामिल किया है।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस निर्णय से मैथिली भाषा को नई पहचान और सम्मान मिलेगा। (इमेज-एक्स/@samrat4bjp)
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस निर्णय से मैथिली भाषा को नई पहचान और सम्मान मिलेगा। (इमेज-एक्स/@samrat4bjp)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई विरासत के लिए गर्व की बात है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर पर मैथिली को एक विषय के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया है।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा को शामिल किया जाना मिथिला की सांस्कृतिक पहचान और भाषाई गौरव के लिए गर्व का विषय है।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था में मैथिली भाषा को शामिल कर मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सशक्त स्थान दिलाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ''ऐतिहासिक'' और ''अत्यंत सराहनीय'' है।

Also readBSEB Compartmental Result 2026: बीएसईबी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट स्क्रूटनी विंडो ओपन, जानें फीस, प्रोसेस

सीएम ने कहा कि इस निर्णय से मैथिली भाषा को नई पहचान और सम्मान मिलेगा। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी मातृभाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की।

बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर पर सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को एक विषय के रूप में शामिल किया है। मैथिली भाषा का पाठ्यक्रम सीबीएसई की शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर उपलब्ध है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications