CBSE Private Candidate Form 2027: सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म जल्द; सैंपल पेपर्स जारी

Santosh Kumar | September 22, 2026 | 11:03 AM IST | 1 min read

एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। छात्रों को वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल्स, पिछला रोल नंबर, स्कूल कोड और सब्जेक्ट चुनकर फॉर्म भरना होगा।

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
योग्य छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही 2027 की परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा फॉर्म जारी करने वाला है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि पिछले सालों की तरह ही सितंबर के आखिर तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योग्य छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English

Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)

Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria

Free Study Material for Class 12th: Boards & JEEBoards & NEET

प्राइवेट कैंडिडेट्स में वे छात्र शामिल हैं जो 'एसेंशियल रिपीट', 'कम्पार्टमेंट', 'इम्प्रूवमेंट' या 'एडिशनल सब्जेक्ट' कैटेगरी में आते हैं। ये छात्र रेगुलर परीक्षाओं के साथ-साथ 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में भी शामिल हो सकेंगे।

CBSE Private Candidate Form 2027: सीबीएसई प्राइवेट कैंडिडेट फॉर्म जल्द

बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में होने की संभावना है। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल्स, पिछला रोल नंबर, स्कूल कोड और सब्जेक्ट चुनकर फॉर्म भरना होगा।

फोटो, सिग्नेचर और आईडी प्रूफ जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के साथ-साथ, परीक्षा फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी। फीस स्ट्रक्चर की घोषणा भी उसी समय की जाएगी। कैंडिडेट्स एग्जाम सर्कुलर पेज को रेगुलर चेक करते रहें।

Also read CBSE Exam Dates 2027 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं प्राइवेट फॉर्म कब भरे जायेंगे? बोर्ड डेटशीट कब आएगी?

CBSE Board Sample Papers 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं सैंपल पेपर जारी

बोर्ड ने 2026 की क्लास 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी करने से पहले सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से इन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रश्न पत्र के डिजाइन और मूल्यांकन के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]