CBSE Postpones Class 12 Exams: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट में होने वाली 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च तक स्थगित की
Saurabh Pandey | March 10, 2026 | 09:50 AM IST | 1 min read
सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बोर्ड 14 मार्च 2026 (शनिवार) को स्थिति की समीक्षा करेगा और 16 मार्च से आगे निर्धारित सभी शेष परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं मिडिल ईस्ट के कई देशों में मौजूदा हालात , छात्रों की मानसिक पीड़ा और व्याप्त अनिश्चितताओं की गहन समीक्षा के बाद, बोर्ड ने 12 मार्च से निर्धारित परीक्षाओं को 16 मार्च 2026 तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
सीबीएसई द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा के बाद, बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय लिया है।
सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बोर्ड 14 मार्च 2026 (शनिवार) को स्थिति की समीक्षा करेगा और 16 मार्च से आगे निर्धारित सभी शेष परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।
Also read CBSE Group A,B,C Result 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी टियर 1 भर्ती रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणाओं का पालन करें। यह नोटिस सीबीएसई की ओर से परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज द्वारा जारी किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार