Trusted Source Image

CBSE Tier-II Exam Schedule 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी पदों के लिए टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी

Saurabh Pandey | March 7, 2026 | 05:22 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी पदों के लिए टियर 2 की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा।

सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी श्रेणियों में 124 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी श्रेणियों में 124 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने डायरेक्ट भर्ती कोटा (डीआरक्यू) 2026 के तहत आयोजित होने वाली टियर 2 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टियर 1 परीक्षा में सफल घोषित किए उम्मीदवार अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे।

सीबीएसई की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, टियर 2 की परीक्षाएं 18, 19, 25 और 26 अप्रैल, 2026 को कई सत्रों में आयोजित की जाएंगी। टियर 1 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।

CBSE DRQ Exam 2026: टियर 2 परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा की तिथि
सत्र
पोस्ट कोड
पद का नाम
समय
अवधि
18.04.2026 (शनिवार)
सत्र-I
01/25
सहायक सचिव
सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक
03 घंटे
18.04.2026 (शनिवार)
सत्र-II
05/25
लेखा अधिकारी
दोपहर 02.30 से शाम 05.30 तक
03 घंटे
19.04.2026 (रविवार)
सत्र-I
06/25
अधीक्षक
सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक
03 घंटे
19.04.2026 (रविवार)
सत्र-II
07/25
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर
दोपहर 02.30 से शाम 05.30 तक
03 घंटे
25.04.2026 (शनिवार)*
सत्र-I
02/25, 03/25
सहायक प्रोफेसर और सहायक निदेशक (अकादमिक/ट्रेनिंग)
सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक
03 घंटे
25.04.2026 (शनिवार)*
सत्र-I
04/25
सहायक प्रोफेसर और सहायक निदेशक (कौशल शिक्षा)
सुबह 9.30 से सुबह 11.45 तक
02 घंटे 15 मिनट
26.04.2026 (रविवार)
सत्र-I
09/25
जूनियर अकाउंटेंट
सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक
03 घंटे
26.04.2026 (रविवार)
सत्र-II
08/25
जूनियर अकाउंटेंट
दोपहर 02.30 से शाम 05.30 तक
03 घंटे

Also read CBSE Group A,B,C Result 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी टियर 1 भर्ती रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी

CBSE DRQ Admit Card 2026: सिटी स्लिप एडमिट कार्ड विवरण

सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि परीक्षा शहर, केंद्र और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी भर्ती पोर्टल पर उम्मीदवारों के लॉगिन के माध्यम से जारी की जाएगी। सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी पदों के लिए टियर 2 की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा।

CBSE DRQ Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी श्रेणियों में 124 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। अधिसूचित पदों में सहायक सचिव, सहायक निदेशक, लेखा अधिकारी, अधीक्षक, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। सभी नियुक्तियां सीधी भर्ती के आधार पर की जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications