CBSE Parenting Calendar 2026-27: सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘पेरेंटिंग कैलेंडर’ किया जारी
Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 05:14 PM IST | 2 mins read
इस पहल का उद्देश्य एक सहायक, समावेशी और सहयोगी शैक्षिक माहौल तैयार करना है, जो प्रत्येक छात्र के विकास, बेहतर स्वास्थ्य और चुनौतियों से निपटने की क्षमता को बढ़ावा दे।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘पेरेंटिंग कैलेंडर’ जारी कर दिया है। इसका उद्देश्य अभिभावकों और स्कूलों के बीच साझेदारी को मजबूत करना तथा छात्रों के विकास को बढ़ावा देना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू की थी।
इनमें समावेशन (Inclusion) पर विशेष भाग शामिल है, जो विविध पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और समान अवसरों को बढ़ावा देता है। वहीं ‘परिवर्तनों के साथ सामंजस्य’ (Coping with Changes) पर केंद्रित सेक्शन अभिभावकों और छात्रों को पाठ्यक्रम में बदलाव तथा बदलती शैक्षणिक अपेक्षाओं के अनुरूप खुद को ढालने में सहायता करता है।
इसके अलावा, पेरेंटिंग वर्कशॉप्स से जुड़े खंड को विकासात्मक दृष्टिकोण को शामिल करते हुए और अधिक सशक्त बनाया गया है, जिससे स्कूल आयु-उपयुक्त और संदर्भ के अनुरूप सहभागिता कार्यक्रम तैयार कर सकें।
यह कैलेंडर अभिभावक एवं बच्चों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देने, घर व स्कूल के बीच साझेदारी को मजबूत करने तथा अभिभावकों को अपने बच्चे के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए एक व्यावहारिक मार्गदर्शक के रूप में काम करने के लिए तैयार किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य एक सहायक, समावेशी और सहयोगी शैक्षिक माहौल तैयार करना है, जो प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य और चुनौतियों से निपटने की क्षमता को बढ़ावा दे।
सीबीएसई ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों और हितधारकों को ‘पेरेंटिंग कैलेंडर’ को सक्रिय रूप से अपनाने और लागू करने की अपील की है, जिससे छात्रों के लिए एक सहायक, समावेशी और सहयोगी शैक्षिक वातावरण तैयार किया जा सके। सीबीएसई पैरेंटिंग कैलेंडर अब सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है।
सीबीएसई पेरेंटिंग कैलेंडर 2026-26 डायरेक्ट लिंक - https://www.cbse.gov.in/cbsenew/documents/CBSE_Parenting_Calendar-2026-2027_29042026.pdf
CBSE Parenting Calendar 2026: मुख्य बिंदु
शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए ‘पेरेंटिंग कैलेंडर’ में विद्यार्थियों के विकास के सभी पहलुओं शैक्षणिक, भावनात्मक, सामाजिक और व्यक्तिगत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल हैं:
- माता-पिता और शिक्षक के बीच नियमित बातचीत
- जरूरत-आधारित बैठकें
- माता-पिता के लिए कार्यशालाएं
- नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता और निवारक शिक्षा का समावेश
- सहभागिता बढ़ाने वाली गतिविधियां
- लगातार समीक्षा और प्रतिक्रिया प्रणाली
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) का कार्यान्वयन।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल