CBSE Exam Guidelines: सीबीएसई ने 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल, गाइडलाइंस जारी की
Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 10:47 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा के साथ आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षाओं के संचालन के लिए आधिकारिक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
जो छात्र प्रैक्टिकल में दोबारा परीक्षा (RP) देने की वजह से कम्पार्टमेंट कैटेगरी में हैं, उन्हें केवल सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के दौरान ही प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। ऐसे उम्मीदवारों को थ्योरी परीक्षा देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पिछले थ्योरी मार्क्स ही आगे जोड़े और गिने जाएंगे।
जो छात्र थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में दोबारा परीक्षा (RB) देने की वजह से कम्पार्टमेंट कैटेगरी में हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के दौरान प्रैक्टिकल परीक्षा और थ्योरी परीक्षा, दोनों में शामिल होना होगा।
दो कैटेगरी के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं
बोर्ड द्वारा दो कैटेगरी के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं, इनमें-
- वे छात्र जिन्हें किसी विषय में 'रिपीट प्रैक्टिकल' (RP) के कारण कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
- वे छात्र जिन्हें किसी विषय में 'रिपीट थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों' (RB) के कारण कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
CBSE Practical Exam Dates: प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल
सीबीएसई 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। रेगुलर कैंडिडेट्स के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।
क्षेत्रीय कार्यालय कक्षा 12 के सभी छात्रों के लिए बाहरी परीक्षक नियुक्त करेंगे। आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति स्कूल या केंद्र अधीक्षक द्वारा अपने ही स्कूल के शिक्षकों में से की जाएगी।
CBSE Practical Exam Dates: परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस
परीक्षार्थियों को 27 जुलाई 2026 तक अपनी मार्कशीट और एडमिट कार्ड की एक प्रति के साथ अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से अनिवार्य रूप से संपर्क करना होगा।
परीक्षार्थियों को स्कूल या परीक्षा केंद्र द्वारा बताई गई प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख और समय नोट करना होगा और तय स्थान पर समय पर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए पहुंचना होगा।
प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा दी गई प्रैक्टिकल उत्तर पुस्तिकाओं का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परीक्षक प्रैक्टिकल उत्तर पुस्तिकाओं में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही ढंग से भरे।
पोर्टल पर प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करना
सप्लीमेंट्री परीक्षा-2026 के दौरान जिन स्कूलों या परीक्षा केंद्रों पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, उन्हें उसी दिन पोर्टल पर उम्मीदवारों को दिए गए अंक अपलोड करने होंगे। एक बार अंक अपलोड हो जाने के बाद उन्हें अंतिम माना जाएगा और उनमें किसी भी बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड जारी, 28 जुलाई को एग्जाम
छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार 12वीं क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई 2026 को एक ही दिन आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल