CBSE : सीबीएसई ने फेक न्यूज फैलाने वाले ऑनलाइन पोर्टल, वेबसाइटों के खिलाफ जारी की एडवाइजरी
Saurabh Pandey | June 10, 2024 | 06:29 PM IST | 1 min read
सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट पर ही जाएं और भरोसा करें।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें आगामी 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम, संसाधनों और सैंपल प्रश्न पत्रों से संबंधित भ्रामक जानकारी के प्रति सचेत किया है।
सीबीएसई की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइटें पुरानी हो चुके सैंपल प्रश्न पत्र, पाठ्यक्रम, सीबीएसई संसाधनों से संबंधित लिंक और असत्यापित खबर, और गतिविधियों को प्रसारित कर रहे हैं और इन खबरों को अपडेट जानकारी प्रदान करने का दावा करते हैं।
सीबीएसई की तरफ से कहा गया है कि जनता के हित में, हम अनाधिकृत जानकारी पर जोर देना चाहते हैं। ऐसी खबरों के सोर्स भ्रामक हो सकते हैं और स्कूलों, छात्रों, माता-पिता, और अन्य हितधारकों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा कर सकते हैं। सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ही जाएं।
इसके अतिरिक्त, विशिष्ट जानकारी, सरकारी पहलों, घोषणाओं, परिपत्रों के लिए सीबीएसई के विभिन्न पहलुओं से संबंधित नोटिस आदि, निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट/माइक्रोसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Also read CBSE 2024: सीबीएसई ने स्कूलों को थ्योरी-प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए जारी की एडवाइजरी
सीबीएसई ने जारी की आधिकारिक वेबसाइटें
- सीबीएसई एकेडमिक (https://www.cbseacademic.nic.in/) - शैक्षणिक और कौशल शिक्षा, सैंपल प्रश्न पत्र, विषय, पाठ्यक्रम और संबंधित संसाधन सहित, प्रकाशन, कार्यक्रम, सफल आदि के लिए इस वेबसाइट पर जाएं।
- सीबीएसई रिजल्ट (https://results.cbse.nic.in/ )- सीबीएसई परीक्षा परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट
- सीटीईटी (https://ctet.nic.in/ )- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए वेबसाइट
- प्रशिक्षण त्रिवेणी (https://cbseit.in/cbse/2022/ET/frmListing) - प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों के लिए वेबसाइट
- सीबीएसई सरस (https://saras.cbse.gov.in/SARAS) - एकीकृत ई-संबद्धता प्रणाली वेबसाइट
- परीक्षा संगम (https://parikshasangam.cbse.gov.in/ps/ ) -परीक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए वेबसाइट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई