CBSE CTET Result 2026: सीबीएसई सीटेट पेपर 1 और 2 रिजल्ट घोषित, ctet.nic.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | March 30, 2026 | 07:09 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने फरवरी 2026 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के पेपर-1 और पेपर-2 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2026 परीक्षा मुख्य रूप से 7 और 8 फरवरी 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई, जिसमें पेपर-1 कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 के लिए रहा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। सीटीईटी आंसर-की 12 मार्च को जारी की गई, और आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो 15 मार्च तक खुली रही। अब फाइनल आंसर-की के आधार पर स्कोरकार्ड तैयार किए गए हैं।
CTET February Result 2026: सीटेट फरवरी रिजल्ट विवरण
सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सीटेट स्कोरकार्ड में विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंक और पात्रता की स्थिति प्रदर्शित है।
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए क्वालिफ़ाइंग अंक 150 में से 90 (60%) हैं। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, कम से कम 82.5 अंकों (55%) की आवश्यकता है। सीटेट रिजल्ट अधिसूचना पीडीएफ वेबसाइट पर उपलब्ध है।
CBSE CTET Result 2026: सीटीईटी फरवरी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई सीटीईटी 2026 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, सीटेट 2026 रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- यहां अपना आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीटेट फरवरी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
जो उम्मीदवार सीटीईटी पेपर-1 में क्वालीफाई करेंगे, वे प्राथमिक शिक्षक बनने के पात्र होंगे, जबकि जो पेपर-2 में क्वालीफाई करेंगे, वे उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के पात्र होंगे। सीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध रहता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’