CTET Re-exam Admit Card 2026: सीटेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, 1 मार्च को परीक्षा
Saurabh Pandey | February 27, 2026 | 01:56 PM IST | 1 min read
सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सीटेट एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड बिहार के वैशाली (हाजीपुर) में दो परीक्षा केंद्रों (125016 - सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी) पर रद्द की गई परीक्षा के लिए हैं।
सीबीएसई सीटेट री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैलिड मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ctet admit card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन/पंजीकरण संख्या
- जन्म तिथि
- लिंग
- श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी)
- पिता का नाम
- फोटो और हस्ताक्षर
- आवासीय पता
- परीक्षा तिथि और समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- शिफ्ट का समय
ctet admit card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन/पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- अब सबमिट या लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद, आपका CTET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सीटटे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें।
- सीटेट एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Also read CUET PG 2026 City Slip: सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
CTET Re-exam 2026: री-एग्जाम डेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब इन केंद्रों पर 1 मार्च, 2026 को पुनः परीक्षा आयोजित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल