CBSE CTET Answer Key 2026: सीटीईटी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ आज? जानें ऑब्जेक्शन फीस, संभावित रिजल्ट डेट
Santosh Kumar | February 25, 2026 | 10:41 AM IST | 2 mins read
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके सीटीईटी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और सीटेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) 2026 फरवरी सेशन की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आज जारी होने की उम्मीद है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉग इन करके अपनी सीटीईटी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट और सीटेट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8) की परीक्षाएं 7 और 8 फरवरी को विभिन्न केंद्रों पर हुई। हालांकि, वैशाली (हाजीपुर) के 2 केंद्रों पर पेपर 2 परीक्षाएं स्थगित की गई, जिस पर अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।
सीबीएसई बोर्ड ने इन दोनों सेंटर्स पर अलॉट हुए कैंडिडेट्स के लिए 15 दिनों के अंदर री-एग्जाम कराने की बात कही थी। अब, कई स्टूडेंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सीबीएसई से इस बारे में सवाल पूछ रहे हैं।
CBSE CTET Answer Key 2026: आंसर की चैलेंज करने का अवसर
इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीटीईटी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ लिंक आज एक्टिवेट हो सकता है। सीटीईटी फरवरी 2026 एग्जाम के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए अलग-अलग आंसर की जारी की जाएंगी।
कैंडिडेट आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सीटीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की पर शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के साथ उम्मीवारों को समय-सीमा के भीतर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
CTET Result Date 2026: सीबीएसई सीटेट फरवरी रिजल्ट डेट
ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए हर सवाल के लिए ₹1,000 की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। ऑब्जेक्शन के साथ प्रूफ या डॉक्यूमेंट्स अटैच करना जरूरी है। एक्सपर्ट्स के रिव्यू के बाद, फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
इसके बाद सीबीएसई, सीटेट फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड द्वारा 10 से 12 मार्च के बीच सीटेट रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए रेगुलर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें।
अगली खबर
]Bihar Computer Teacher Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के बाद कंप्यूटर टीचरों की नियुक्ति, मंत्री ने दी जानकारी
राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि सामान्य शिक्षकों की जारी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 24 फरवरी को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र