Trusted Source Image

Bihar Computer Teacher Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के बाद कंप्यूटर टीचरों की नियुक्ति, मंत्री ने दी जानकारी

Santosh Kumar | February 25, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read

भाकपा विधायक संदीप सौरभ ने दावा किया कि राज्य में 26 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की कमी है, लेकिन केवल 460 पदों के लिए ही रिक्तियां निकाली गई हैं।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 24 फरवरी को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। (इमेज-एक्स/@sunilkbv)
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 24 फरवरी को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। (इमेज-एक्स/@sunilkbv)

पटना: बिहार में कंप्यूटर शिक्षा को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग के बीच राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि सामान्य शिक्षकों की जारी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 24 फरवरी को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।

सहरसा से विधायक इंद्रजीत गुप्ता ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि कक्षा 6 से 10वीं तक सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा लागू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों का अनुपात असंतुलित है। इस पर मंत्री ने स्वीकार किया कि पहले भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों में शिक्षकों की भारी कमी थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर भरा गया।

Bihar Computer Teacher Vacancy: 26 हजार रिक्तियों का दावा

मंत्री ने कहा कि सरकार कंप्यूटर शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। मंत्री ने बताया कि जिलों में शिक्षक-छात्र अनुपात के आकलन के लिए जिले के अधिकारियों को अधिकार दिए गए हैं, ताकि पदों का सृजन किया जा सके।

भाकपा (माले) के विधायक संदीप सौरभ ने दावा किया कि राज्य में 26 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की कमी है, लेकिन केवल 460 पदों के लिए ही रिक्तियां निकाली गई हैं। उन्होंने मांग की कि कम से कम आधे पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए।

Also readBPSC TRE 4 Schedule 2026: बीपीएससी टीआरई 4 शेड्यूल जारी, 46,595 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जल्द, जानें एग्जाम डेट

Bihar Teacher Vacancy 2026: एसटीईटी में 5 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा

मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। विधानसभा में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और इसे टीआरई में भी लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई कमी पाई जाती है या कोर्ट की ओर से कोई निर्देश दिया जाता है, तो सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications