CBSE Class 12th Re-evaluation: 1 जून से शुरू होगी 12वीं के अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया
Saurabh Pandey | May 29, 2026 | 06:02 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के अंकों के सत्यापन और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए अपना पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल 1 जून 2026 से लाइव करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जो अपने परीक्षा परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं और अंकों के सत्यापन या उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन करना चाहते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पोस्ट-रिजल्ट गतिविधियों से जुड़ा आधिकारिक पोर्टल 1 जून 2026 से लाइव कर दिया जाएगा। छात्र 1 जून से इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे।
सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल पर आवेदन करने वाले छात्रों के लिए एक पारदर्शी, सुरक्षित और बिना किसी तकनीकी खराबी वाली प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। बोर्ड का कहना है कि इस संशोधित समय-सारणी से मूल्यांकन के उच्चतम मानकों और नियमों को बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी।
सीबीएसई ने अपने पूर्व नोटिस में बताया था कि अंक सत्यापन और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल 29 मई, 2026 को खुलेगा; हालांकि, आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पोर्टल 1 जून से ही उपलब्ध होगा।
इन सेवाओं के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
जो छात्र अपनी बोर्ड परीक्षाओं के अंकों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें पोर्टल ओपन होने के बाद मुख्य रूप से दो प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी-
- अंकों का सत्यापन (Verification of Marks) - इसके तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों की दोबारा गिनती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation of Answer Books) - इसके माध्यम से छात्र अपने पूरे आंसर शीट या किसी विशिष्ट प्रश्न के मूल्यांकन की दोबारा जांच करा सकते हैं।
CBSE Class 12th Re-evaluation: आवेदन शुल्क
सीबीएसई कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने पर आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके साथ ही अगर कोई छात्र अपने उत्तर की जांच करवाना चाहता है, तो उसे प्रत्येक प्रश्न के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा।
CBSE Class 12th Re-evaluation: उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया था। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़े इस प्रकार हैं-
- उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए प्राप्त आवेदन - 4,04,319
- छात्रों द्वारा अनुरोधित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या -11,31,961
- डिजिटल रूप से प्रदान की गई उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या - 8,98,214
Also read CBSE OSM Row: एनएसयूआई ने सीबीएसई की ओएसएम नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन, तत्काल वापस लेने की मांग की
छात्रों और अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन जारी
सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट गतिविधियों और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका या समस्या के समाधान के लिए सपोर्ट सर्विस भी शुरू की है। बोर्ड ने छात्रों और उनके माता-पिता को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार की पूछताछ या मदद के लिए वे सीबीएसई के टोल-फ्री टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं या resultcbse2026@cbseshiksha.in पर आधिकारिक ईमेल भेजकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]CBSE OSM Controversy: ओएसएम से जुड़े विवाद के बीच मनीष सिसोदिया ने सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए
'एक्स' पर एक पोस्ट में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई छात्र और अभिभावक 'सीबीएसई मूल्यांकन घोटाले' से परेशान हैं और उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों का भविष्य क्यों प्रभावित हो रहा है।"
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल