CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम कल, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | July 27, 2026 | 03:16 PM IST | 1 min read
प्रैक्टिकल परीक्षा 29 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) कल कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा। सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन होगी। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है। जिन छात्रों की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में कम्पार्टमेंट आई है, वे इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
प्रैक्टिकल परीक्षा 29 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड साथ लाना जरूरी है। प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
CBSE 12th Supplementary Exam 2026: गाइडलाइंस का करना होगा पालन
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, फिजिकल फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर और पुलिस की मौजूदगी रहेगी। अनुचित साधनों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसे उपकरण प्रतिबंधित है।
यदि कोई छात्र इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका पेपर रद्द किया जा सकता है और आगे की कार्रवाई हो सकती है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि 10 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
CBSE 12th Board Exam: परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हॉल में केवल जरूरी चीजें ही ले जा सकेंगे, जैसे एडमिट कार्ड की मूल कॉपी, फोटो आईडी प्रूफ, ब्लैक या ब्लू बैल पॉइंट पेन, पारदर्शी वॉटर बॉटल। नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य है।
बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें समय प्रबंधन, शांत रहने और निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया है। बोर्ड का उद्देश्य है कि परीक्षाएं निष्पक्ष, सुरक्षित और तनावमुक्त तरीके से संपन्न हों।
अगली खबर
]UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए पंजीकरण शुरू, शेड्यूल जारी
बोर्ड द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपलों या प्रमुखों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्राइवेट कैंडिडेट्स की परीक्षा फीस अपलोड करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त तय की गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल