CBSE 10 Result 2024: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जारी, 93.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल
Saurabh Pandey | May 13, 2024 | 01:23 PM IST | 1 min read
छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए सभी विषयों और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in, cbse.gov.in या cbseresults.nic.in की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 देखने के लिए परीक्षार्थियों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा है। इस बार रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 0.48 फीसदी अधिक रहा। पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 93.12 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं 12वीं की तरह सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में भी बेटियां आगे रही हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 92.71 फीसद, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75 फीसदी रहा है। ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों का का रिजल्ट 91.30 फीसदी रहा।
CBSE Result Class 10th:सीबीएसई 10वीं रिजल्ट डिटेल
- उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या - 2238827
- पास अभ्यर्थियों की संख्या - 2095467
- कुल पास प्रतिशत - 93.60%
सीबीएसई रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को इस पोर्टल पर अपने आधार नंबर से लॉग-इन करना होगा।
पास प्रतिशत में बढ़ोतरी
कक्षा 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.04 फीसदी बेहतर रहा। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 2023 में 94.25% से बढ़कर 2024 में 94.75% हो गया है। लड़कों के लिए, पास प्रतिशत 2023 में 92.27 फीसदी से बढ़कर 2024 में 92.71 फीसदी हो गया है। ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए भी, यह 90% से बढ़ गया है। पिछले वर्ष से इस वर्ष 91.30% है।
CBSE Board Result 2024 Class 10: रीजनवाइज पास प्रतिशत
- त्रिवेंद्रम 99.75
- विजयवाड़ा 99.60
- चेन्नई 99.30
- बेंगलुरू 99.26
- अजमेर 97.10
- पुणे 96.46
- दिल्ली ईस्ट 94.45
- दिल्ली वेस्ट 94.18
- चंडीगढ़ 94.14
- पटना 92.91
- प्रयागराज 92.72
- पंचकूला 92.16
- भुवनेश्वर 92.03
- देहरादून 90.97
- भोपाल 90.58
- नोएडा 90.46
- गुवाहाटी 77.94
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच