CBSE 10th, 12th Results 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब होगा जारी? पास्ट ट्रेंड्स, पासिंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | April 29, 2025 | 04:10 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, साथ ही उन लोगों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे, जो मामूली अंकों से चूक जाते हैं।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल 42 लाख से अधिक छात्रों के नतीजे जारी करेगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
पिछले वर्ष के रूझानों के अनुसार सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम मई के मध्य में एक साथ घोषित होने की उम्मीद है। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों, डिजिलॉकर और UMANG ऐप सहित कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE 10th Result 2025: पिछले वर्षों में कब-कब जारी हुआ था रिजल्ट?
सीबीएसई ने वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं के परिणाम 15 मई को घोषित किए थे, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम 12 मई को घोषित किए गए थे। वर्ष 2023 में कक्षा 10वीं के परिणाम 10 मई को घोषित किए गए थे और कक्षा 12वीं के परिणाम 9 मई को जारी किए गए थे। वर्ष 2022 में, कक्षा 12वीं के परिणाम 22 जुलाई को और कक्षा 10वीं के परिणाम 4 जुलाई को घोषित किए गए थे।
CBSE Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- अब CBSE 10th Result 2025 या CBSE 12th Result 2025 चुनें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- अपना रिजल्ट सबमिट करें और देखें।
- सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट करें
cbse class 10 12 results 2025: मार्कशीट डिटेल
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- रोल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- विषयवार अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल)
- कुल अंक
- प्रतिशत
- डिवीजन
- योग्यता की स्थिति
CBSE Class 10, 12 Results 2025: पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
पिछले वर्ष 2024 के डेटा के मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षा में 16,21,224 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनका पास प्रतिशत 87.98% और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 22,38,827 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनका पास प्रतिशत 93.60% रहा था।
CBSE Class 10, 12 Results 2025: पासिंग मार्क्स
सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, साथ ही उन लोगों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे, जो मामूली अंकों से चूक जाते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन