CBSE Admit Card 2025: सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम सप्ताह तक होगा जारी
Abhay Pratap Singh | January 11, 2025 | 10:33 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूलों से सीबीएसई 2025 एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जनवरी के अंतिम सप्ताह तक या फरवरी के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए सीबीएसई कक्षा 10, 12 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद सीबीएसई एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 फरवरी से सीबीएसई कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी और कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त होंगी।
सीबीएसई 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए स्कूल प्रमुख को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपना हाल टिकट ले सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए सीबीएससी 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बोर्ड ने इससे पहले स्पष्ट किया था कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम में कोई कटौती नहीं की गई है। यह स्पष्टीकरण तब जारी किया गया जब सीबीएसई के भोपाल क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार अग्रवाल ने इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘ब्रिजिंग द गैप’ प्रिंसिपल्स समिट में पाठ्यक्रम में कटौती के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन के लिए बढ़े हुए वेटेज की घोषणा की।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों को सीबीएसई बोर्ड 2025 एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
पिछले साल अप्रैल में बोर्ड ने कहा था कि 2025 में सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अधिक योग्यता-आधारित प्रश्न होंगे। बता दें कि, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड 5 फरवरी को, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड 7 फरवरी को और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल को जारी किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल