Santosh Kumar | September 16, 2026 | 06:33 PM IST | 1 min read
यूपीएससी एनडीए और सीडीएस दोनों परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और एसएसबी (एसएसबी) साक्षात्कार पर आधारित होती है।

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी परीक्षा 2 और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 13 सितंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपने अनुमानित स्कोर का पता लगाने के लिए आधिकारिक आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनडीए मैथ पेपर में 120 सवालों के लिए कुल 300 अंक तय किए गए हैं, जबकि जीएटी में 150 सवालों के लिए 600 अंक हैं। आंसर की सेट-वाइज जारी की गई हैं, 394 पदों के लिए उम्मीदवार ओएमआर शीट से आंसर-की का मिलान कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा में कुल 451 वैकेंसी है और इसमें इंग्लिश, जनरल नॉलेज और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स के पेपर शामिल हैं। सीडीएस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को upsc.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर, उन्हें ‘Examination’ सेक्शन में जाकर ‘Answer Keys’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और संबंधित परीक्षा के लिंक को चुनना होगा।
फाइनल रिजल्ट और फाइनल आंसर की बाद में जारी की जाएगी। यूपीएससी एनडीए और सीडीएस दोनों परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और एसएसबी (एसएसबी) साक्षात्कार पर आधारित होती है।
यह शेड्यूल मेन एग्जामिनेशन 2026 के नतीजों के आधार पर तैयार किया गया है, जो 24 जुलाई को घोषित किए गए। इंटरव्यू के लिए कुल 1,336 उम्मीदवारों को चुना गया है। यूपीएससी ईएसई इंटरव्यू शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
Santosh Kumar