CBSE: सीबीएसई रिजल्ट री-वैल्यूएशन से पहले इवैल्यूएटेड आंसर बुक की फोटो कॉपी जरूरी
Saurabh Pandey | May 3, 2025 | 10:25 AM IST | 2 mins read
इस नई प्रणाली के लागू होने से छात्र री-वैल्यूएशन से पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को देख सकेंगे और उन्हें दिए गए अंकों, विशिष्ट टिप्पणियों और की गई किसी भी त्रुटि के बारे में जानकारी मिलेगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए रिजल्ट के बाद की गतिविधियों के क्रम में बदलाव की घोषणा की है। संशोधित प्रक्रिया में अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन से पहले मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की एक फोटोकॉपी प्रदान करने को प्राथमिकता दी गई है।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
संशोधित प्रक्रिया के अनुसार, अब छात्रों को सबसे पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करनी होगी। इससे वे अपने जवाब और प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक देख सकेंगे, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन का अधिक स्पष्ट रूप से आंकलन करने में मदद मिलेगी।
पहले चरण में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी यह तय कर सकता है कि उसे अंकों के सत्यापन का विकल्प चुनना है, जिसमें अंकों की पोस्टिंग/कुल योग या किसी भी गैर-मूल्यांकित प्रश्न या पुनर्मूल्यांकन शामिल है, जिसके तहत विद्यार्थी किसी प्रश्न या उसके प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करता है। उम्मीदवार उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए आवेदन कर सकता है।
सीबीएससी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने और अंकों के सत्यापन या प्रश्न/प्रश्नों के पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए आवेदन करने की विस्तृत रूपरेखा कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
सीबीएसई ने कहा कि अनुक्रम में यह बदलाव उम्मीदवारों को आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेने से पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करने के लिए किया गया है। यह उन्हें प्राप्त अंकों को बेहतर ढंग से समझने और मूल्यांकन में आने वाली किसी भी समस्या का समाधान करने की अनुमति देता है।
इस नई प्रणाली की शुरूआत से छात्रों को दोबारा जांच करने से पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को देखने और दिए गए अंकों, विशिष्ट टिप्पणियों और की गई किसी भी त्रुटि के बारे में स्पष्टता मिलेगी।
अगली खबर
]CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आज आने का दावा झूठा, बोर्ड अधिकारी ने दी जानकारी, जानें अपडेट
कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि सीबीएसई रिजल्ट 2025 की घोषणा आज यानी 2 मई को की जाएगी, इन दावों को अब खारिज कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तारीख तय नहीं की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार