CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट अगले सप्ताह होगा जारी, डिजिलॉकर एक्सेस कोड जारी
Saurabh Pandey | May 10, 2025 | 03:46 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में 42 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इसमें कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) अगले सप्ताह शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तिथि और समय की पुष्टि नहीं हुई है।
Latest: CBSE 12th Supplementary Result 2026 Link Out
New: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई रिजल्ट 2025 की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों: cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और cbseservices.digilocker.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
cbse board result 2025: न्यूनतम मार्क्स
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पेपर में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। न्यूनतम अंक से एक या दो अंक कम होने पर छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं।
cbse 2025 results: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट को डाउनलोड करें और सेव करें।
digilocker cbse: डिजिलॉकर एक्सेस कोड जारी
सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए 6 अंकों का डिजिलॉकर एक्सेस कोड जारी किया है। इसके अनुसार, छात्रों के लिए डिजिलॉकर अकाउंट में एक्सेस कोड फाइल प्रकाशित की जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे डिजिलॉकर ऐप से एक्सेस कोड डाउनलोड कर छात्रों के साथ साझा करें। फाइल डाउनलोड करने के बाद, स्कूल छात्रों को एक्सेस कोड दे सकते हैं।
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए रिजल्ट के बाद की गतिविधियों के क्रम में बदलाव की घोषणा की है। संशोधित प्रक्रिया में अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन से पहले मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की एक फोटोकॉपी प्रदान करने को प्राथमिकता दी गई है।
Also read CBSE: सीबीएसई रिजल्ट री-वैल्यूएशन से पहले इवैल्यूएटेड आंसर बुक की फोटो कॉपी जरूरी
संशोधित प्रक्रिया के अनुसार, अब छात्रों को सबसे पहले अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी प्राप्त करनी होगी। इससे वे अपने जवाब और प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक देख सकेंगे, जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन का अधिक स्पष्ट रूप से आंकलन करने में मदद मिलेगी।
cbse board result 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कब हुई थी?
इस वर्ष 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में 42 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इसमें कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा