सीबीएसई 12वीं मैथ्स पेपर के क्यूआर कोड से यूट्यूब लिंक खुलने पर बोर्ड का बयान, पेपर को असली बताया
Santosh Kumar | March 10, 2026 | 02:26 PM IST | 2 mins read
कई स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि क्यूआर कोड को स्कैन करने पर रिक एस्टली का पॉपुलर गाना "नेवर गोना गिव यू अप" बज गया।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 12 की गणित परीक्षा 9 मार्च को आयोजित हुई। परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यूट्यूब लिंक खुलने का मामला सामने आया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई छात्रों ने दावा किया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर पॉपुलर गायक रिक एस्टली का मशहूर गाना “नेवर गोना गिव यू अप” चलने लगा। इस घटना के बाद प्रश्नपत्र की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठे और छात्रों व अभिभावकों में चिंता बढ़ गई। मामले को बढ़ता देख अब बोर्ड ने सफाई जारी की है।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE | JEE Main 2027 Mock Test
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि क्वेश्चन पेपर्स में क्यूआर कोड समेत कई सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं, ताकि सिक्योरिटी ब्रीच होने पर क्वेश्चन पेपर्स के असली होने को वेरिफाई किया जा सके।
CBSE 12th Maths Question Paper: बोर्ड ने प्रश्नपत्र को असली बताया
12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा 9 मार्च को आयोजित की गई। कुछ प्रश्न पत्र सेटों में, क्यूआर कोड से यूट्यूब वीडियो ओपन हो गया। इससे परेशान छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच प्रश्नपत्रों की प्रामाणिकता को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बोर्ड पुष्टि करता है कि प्रश्नपत्र असली हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। साथ ही, सीबीएसई बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाएगा कि ऐसा दोबारा न हो।
Also read CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम से पहले फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर जारी की एडवाइजरी
CBSE Board Exam 2026: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर किए, जिसमें दिखाया गया कि क्वेश्चन पेपर के ऊपर दिया गया क्यूआर कोड, नॉर्मल वेरिफिकेशन के बजाय एक म्यूजिक वीडियो पर रीडायरेक्ट कर रहा था।
कुछ यूजर्स ने इसे बोर्ड की लापरवाही बताया, जबकि दूसरों ने मजाकिया मीम्स बनाए। इस घटना ने एग्जाम के दौरान स्टूडेंट्स को अचानक मनोरंजन तो दिया, लेकिन बोर्ड के प्रिंटिंग और क्वालिटी कंट्रोल प्रोसेस पर भी सवाल खड़े कर दिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार