Trusted Source Image

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम से पहले फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर जारी की एडवाइजरी

Santosh Kumar | February 16, 2026 | 06:26 PM IST | 1 min read

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 कल यानी 17 फरवरी से शुरू होंगे और इसमें क्लास 10 और 12 के 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम से ठीक पहले एडवाइजरी जारी की है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)
सीबीएसई ने बोर्ड एग्जाम से ठीक पहले एडवाइजरी जारी की है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 2026 के बोर्ड एग्जाम से ठीक पहले फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कल से शुरू होंगे और इसमें क्लास 10 और 12 के 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक, एग्जाम की तारीख में बदलाव, आसान पेपर या दूसरे झूठे दावों के बारे में फैल रही अफवाहों के खिलाफ चेतावनी दी है।

सीबीएसई क्लास 10 और 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने कहा है कि हर साल की तरह, कुछ लोग सोशल मीडिया पर पेपर लीक जैसी झूठी खबरें फैलाकर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को गुमराह करने की कोशिश कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2026: अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

सीबीएसई ने सभी स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्कूलों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं, क्योंकि इससे बेवजह चिंता हो सकती है और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ सकता है।

बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षाएं सुरक्षित और सही तरीके से कराने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। जो कोई भी गलत जानकारी फैलाएगा या परीक्षा की प्रक्रिया में रुकावट डालेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also readCBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम कल से शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज

CBSE Board Exam 2026: 43 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल होंगे

सही और ऑफिशियल जानकारी के लिए, केवल सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं या संबंधित रीजनल ऑफिस से संपर्क करें। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों विवरण इस प्रकार है-

विवरण

कक्षा 10

कक्षा 12

कुल उम्मीदवार

25,08,319

18,59,551

कुल विषय

83

120

कुल परीक्षा केंद्र

8,075

7,574

पुरुष

14,08,546

10,27,552

महिला

10,99,773

8,31,999

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications