CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड 9वीं-11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण parikshasangam.cbse.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | September 18, 2024 | 10:52 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनके नाम समय सीमा से पहले जमा किए गए हैं। बोर्ड आधिकारिक पोर्टल के जरिए दोनों कक्षाओं के लिए सीबीएसई डेट शीट 2025 पीडीएफ भी जारी करेंगे।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 9 और 11 में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 18 सितंबर से परीक्षा संगम लिंक parikshasangam.cbse.gov.in पर शुरू कर दी है। स्कूल इस लिंक की मदद से पंजीकरण डेटा जमा करना शुरू कर सकते हैं।
बिना विलंब शुल्क के कक्षा 9 और 11 के छात्रों का पंजीकरण डेटा जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक है। हालांकि, जो स्कूल इस दौरान डेटा जमा करने में विफल रहेंगे, उन्हें 16 से 18 अक्टूबर तक विलंब शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी। विलंब शुल्क जमा करने सहित पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2024 है।
CBSE Board Exam 2025: पंजीकरण शुल्क
भारतीय छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड कक्षा 9 और 11 में पंजीकरण करने के लिए शुल्क 300 रुपये है, जबकि विदेशी छात्रों के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये और कक्षा 11 के छात्रों के लिए 600 रुपये है।
CBSE Board Exam 2025: विलंब शुल्क पंजीकरण
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 9 और 11 में जो भारतीय छात्र पंजीकरण करने से चूक जाते हैं, उन्हें 2,300 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसी तरह विदेशी छात्रों के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए पंजीकरण विलंब शुल्क के साथ 2500 रुपये और कक्षा 11 के छात्रों के लिए 2600 रुपये है।
सीबीएसई कक्षा 9 और 11 दोनों के लिए ट्यूशन फीस 20,000 रुपये होगी, जबकि खेल शुल्क 10,000 रुपये जमा करना होगा।
Also read CTET December 2024: सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी; ctet.nic.in पर आवेदन शुरू
CBSE Board Exam 2025: पंजीकरण का तरीका
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर परीक्षा संगम पोर्टल पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और "सीबीएसई कक्षा 9, 11 पंजीकरण 2024-2025" चुनें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- सीबीएसई पंजीकरण फॉर्म जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए एक प्रति सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी