CBSE Supplementary Exam 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री डेट शीट cbse.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 08:26 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में प्राप्त अंकों में सुधार कराने वाले इच्छुक छात्र पूरक परीक्षा में उपस्थित होते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 26 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई बोर्ड 2025 सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई, 2025 से आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई, 2025 तक आयोजित करेगा। वहीं, सीबीएसई कक्षा 12वीं की सभी पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई को ही आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा एक या दो विषयों में फेल या अंकों में सुधार कराने वाले छात्रों के लिए कराई जाती है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 पूरक परीक्षा 2025 की डेट शीट और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 पूरक परीक्षा 2025 की डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। सीबीएसई बोर्ड पूरक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा केंद्र में किसी भी संचार उपकरण की अनुमति नहीं है। यदि कोई छात्र इसे अपने पास या उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो यूएफएम नियमों के अनुसार उक्त अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
बोर्ड ने आगे कहा कि, छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा की अवधि का उल्लेख डेटशीट और एडमिट कार्ड पर भी किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
CBSE Supplementary Exam 2025 Date Sheet: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके छात्र सीबीएसई पूरक परीक्षा कार्यक्रम 2025 की जांच कर सकते हैं:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘मुख्य वेबसाइट’ लिंक पर क्लिक करें।
- सप्लीमेंट्री डेटशीट 2025 कक्षा 10वीं/12वीं लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र सीबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 डेटशीट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम