इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 07:28 PM IST
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2025 (PGAT 2025) परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया गया है। पीजी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एयू पीजीएटी 2025 परीक्षा 10 से 13 जून तक एमए, एमएससी, एमकॉम,एड, एमएड, एमबीए आदि और एलएलबी, एलएलएम और आईपीएस जैसे अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एयू पीजीएटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजीएटी 2025 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है। पारंपरिक विषयों के लिए कैंडिडेट पीजीएटी-1 में और विशेष/गैर-पारंपरिक विषयों के लिए पीजीएटी-2 में शामिल होते हैं। अधिक जानकारी के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाएं।
नीचे दी गई सारणी में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी टॉपर 2025 की लिस्ट जांच सकते हैं:
कोर्स का नाम | टॉपर का नाम | प्राप्त अंक |
---|---|---|
MSc Food & Nutrition | प्रतिभा यादव | 220 |
MSc Biochemistry | खुशी केशरवानी | 214 |
MSc Agricultural Chemistry & Soil Science | रजनीकांत | 212 |
MSc Agriculture Entomology | आर्यन कुमार | 207.9 |
MPEd | मुनेंद्र यादव | 206 |
MSc Agricultural Botany | स्मृति मौर्या | 200 |
MSc Biotechnology | अब्दुल समद | 200 |
MA Film & Theatre | कुमार अभिनव | 194 |
MA Mass Communication | संतोष यादव | 193.2 |
MSc Applied Geology (Earth & Planetary Science) | सिद्धि तिवारी | 192 |
MFA | आरती | 188 |
BEd | अमित यादव | 182 |
MSc Bioinformatics | विश्वेंद्र प्रताप सिंह | 180 |
MEd | सोनाली जायसवाल | 178 |
MA Gandhian Thought & Peace Studies | वेद प्रकाश चौधरी | 176.7 |