CAT 2025 Final Answer Key: कैट फाइनल आंसर की iimcat.ac.in पर जारी, डाउनलोड चरण और मार्किंग स्कीम जानें
Abhay Pratap Singh | December 17, 2025 | 05:10 PM IST | 1 min read
कैट 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड (IIM Kozhikode) ने 17 दिसंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (CAT 2025) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर कैट 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets | RC | 10 Repeated Quant Concepts
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
कैट 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैट फाइनल आंसर की 2025 में पंजीकरण संख्या, कैंडिडेट का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, स्लॉट, उम्मीदवार की प्रतिक्रिया और प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर जांच सकते हैं।
उम्मीदवार कैट आंसर की 2025 की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। कैट मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। आईआईएम कोझिकोड की ओर से कैट 2025 रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा।
आईआईएम कैट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। उम्मीदवारों को 8 से 10 दिसंबर, 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। आईआईएम कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई थी।
कैट 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों ने तीन शिफ्टों में कुल 187 आपत्तियां दर्ज कराई थी। कैट 2025 चयन प्रक्रिया में तीन चरण लिखित योग्यता परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और समूह चर्चा शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
CAT Final Answer Key 2025 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट कैट फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, संशोधित उत्तर कुंजी का लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- कैट फाइनल आंसर की जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा