CAT 2024: फर्जी वेबसाइट को लेकर कैट की चेतावनी, आधिकारिक लिंक पर आवेदन का दिया निर्देश
Santosh Kumar | August 29, 2024 | 05:52 PM IST | 1 min read
आईआईएम कलकत्ता ने सभी आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बीच, फर्जी वेबसाइट को लेकर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस वेबसाइट को कैट 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक साइट बताया जा रहा है। ऐसे में संस्थान ने अभ्यर्थियों से इस संबंध में सतर्क रहने को कहा है।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets | RC | 10 Repeated Quant Concepts
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
कैट ने कहा है कि फर्जी वेबसाइट आवेदकों को निशाना बना रही हैं और उनकी निजी जानकारी मांग रही हैं। कैट ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे कैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ही जाएं।
CAT 2024: हेल्प डेस्क को दें जानकारी
कैट ने कहा है कि आवेदकों को आधिकारिक साइट जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटों से सावधान रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कैट हेल्प डेस्क (cat2024_helpdesk@iimcal.ac.in) को दें। ध्यान दें कि कैट 2024 के पंजीकरण की विंडो 13 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also read CAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 13 सितंबर
CAT 2024 Registration Link: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, New Candidate Registration Link पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें।
- कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, इसे भरें।
- दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- विवरणों को जांचें और फॉर्म सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा