CAT 2026 Exam Live: आईआईएम कैट परीक्षा तीन पालियों में आज; ड्रेस कोड, गाइडलाइंस, कटऑफ, एनालिसिस, लेटेस्ट अपडेट
Abhay Pratap Singh | November 29, 2026 | 10:33 AM IST | 2 mins read
कैट 2026 एग्जाम सेंटर का गेट प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।
Use the Careers360 CAT 2026 Percentile Predictor to estimate your expected CAT percentile based on your score. Analyse your performance and explore your chances of getting IIM calls.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर (IIM Indore) की ओर से आज यानी 29 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 (CAT 2026) का आयोजन तीन पालियों में ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। आईआईएम कैट 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र और स्क्राइब से संबंधित दस्तावेज लाना अनिवार्य है।
LATEST: CAT 2026 Memory-Based Question Paper & Analysis: Slot 1
Predict your chances: CAT Percentile Predictor | CAT College Predictor
CAT 2026: IIM Cutoff | Non-IIMs Cutoff
Score & Colleges: CAT score Vs Percentile 2026 | Percentile-wise College List
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू होगी और सुबह 10:30 बजे खत्म होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तृतीय पाली की परीक्षा शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक कराई जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट की रिपोर्टिंग परीक्षा से 90 मिनट पहले शुरू होगी और परीक्षा से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान एक ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर मिलेगा। साथ ही, रफ कार्य के लिए एक राइटिंग पैड और पेन दिया जाएगा, जिसे परीक्षा खत्म होने के बाद वापस करना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, किताबें आदि लाना प्रतिबंधित है।
Also read IIM CAT 2026 Exam: आईआईएम कैट परीक्षा गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट जानें
कैट हॉल टिकट पर दिए गए निर्देशों में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड नहीं बताया गया है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि उनके कपड़ों में धातु की वस्तुएं या बड़े बटन न हों। हालांकि, आभूषण जैसे झुमके, चेन, कंगन और अंगूठियां और मोटे तलवों वाले जूते या फुटवियर पहनने पर रोक है।
कैट एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक का नेगेटिव प्रावधान है।
CAT 2026 Exam: एनालिसिस, आंसर की
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा पेपर के एनालिसिस के आधार पर परीक्षा का विश्लेषण जारी किया जाएगा। कैट ऑफिशियल आंसर की 2026 परीक्षा तिथि के कुछ सप्ताह बाद डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए iimcat.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
November 29, 2026 | 10:33 AM IST
cat admit card: स्लॉट 1 समाप्त
कैट 2026 के लिए स्लॉट 1 की परीक्षा सुबह 10:30 बजे सफलतापूर्वक समाप्त कर ली गई है। कैट 2026 स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे और स्लॉट 3 शाम 4:40 बजे शुरू होगा।
November 29, 2026 | 09:57 AM IST
cat 2026 exam: कैट मार्किंग स्कीम
कैट 2026 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
November 29, 2026 | 09:52 AM IST
cat 2026: कैट एग्जाम 2026
सुबह की शिफ्ट सुबह 8:30 बजे शुरू है, जो 10:30 बजे खत्म होगी। दोपहर का स्लॉट दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा।
November 29, 2026 | 09:51 AM IST
CAT 2026 Exam Live: आईआईएम कैट 2026 एग्जाम
आईआईएम कैट 2926 प्रवेश परीक्षा आज तीन शिफ्ट में 2-2 घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड आयोजित की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र