CAT 2025 Registration: कैट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक; जानें आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए सीटों की संख्या
Santosh Kumar | September 8, 2025 | 06:25 PM IST | 1 min read
कैट 2025 आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1300 रुपये है।
Use the Careers360 CAT 2026 Percentile Predictor to estimate your expected CAT percentile based on your score. Analyse your performance and explore your chances of getting IIM calls.
Try Nowनई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) द्वारा आयोजित कैट परीक्षा, शीर्ष एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश का द्वार है। कैट 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त से जारी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैट परीक्षा आईआईएम और अन्य बिज़नेस स्कूलों में एमबीए/पीजीपी कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण है।
New: CAT 2026 Admit Card Link | Exam Day Guidelines & Documents to Carry
CAT 2026: IIM Cutoff | Non-IIMs Cutoff
CAT 2026: Score Vs Percentile | Percentile-wise Colleges
Predict your chances: CAT Percentile Predictor | CAT College Predictor
आईआईएम कैट 2025 परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1300 रुपये है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
CAT 2025 Registration: कैट एडमिट कार्ड डेट 2025
उम्मीदवार 5 नवंबर से कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कैट 2025 रिजल्ट संभवतः 19 से 21 दिसंबर के बीच घोषित किया जाएगा। आईआईएम और अन्य बी-स्कूल अपनी वेबसाइटों पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।
केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले ही परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। कैट 2025 परीक्षा में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे सेक्शन शामिल होंगे।
Also read NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
CAT Registration 2025: आईआईएमए में कुल एमबीए सीट
आईआईएम अहमदाबाद लगातार छठे वर्ष एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष पर रहा है। संस्थान में प्रवेश कैट स्कोर, एडब्ल्यूटी-पीआई, शैक्षणिक रिकॉर्ड और एआर स्कोर के आधार पर होता है। सीमित सीटों के कारण आईआईएमए में प्रतिस्पर्धा कड़ी है।
आईआईएम में सीटें प्रत्येक आईआईएम के बैच आकार पर निर्भर करती हैं, जो प्रत्येक आईआईएम के लिए अलग-अलग होता है। आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए सीटों का विवरण नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार दिया गया है-
| वर्ग |
सीटें |
|---|---|
|
सामान्य वर्ग |
194 |
|
ओबीसी वर्ग |
104 |
|
एससी वर्ग |
58 |
|
एसटी वर्ग |
29 |
|
कुल सीटें |
398 |
Quick Watch
]अगली खबर
]IIT JAM 2026 Registration: आईआईटी जैम आवेदन विंडो joaps.iitb.ac.in पर ओपन, लास्ट डेट 12 अक्टूबर, जानें प्रोसेस
यह प्रवेश परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में एमएससी, जॉइंट एमएससी-पीएचडी, ड्यूल डिग्री और अन्य स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र