CAT 2024 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Santosh Kumar | September 6, 2024 | 04:20 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कलकत्ता 24 नवंबर को तीन सत्रों में कैट 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। कैट 2024 के एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (कैट 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। एमबीए कोर्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर शाम 5 बजे तक है।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets | RC | 10 Repeated Quant Concepts
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
आईआईएम कलकत्ता 24 नवंबर को तीन सत्रों में कैट 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। कैट 2024 के एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी किए जाएंगे। कैट परीक्षा आईआईएम के स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए है और इसके अंकों का उपयोग अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों के लिए भी किया जाता है।
कैट 2024 आवेदन सुधार विंडो 17 से 20 सितंबर तक पोर्टल पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के दौरान, आवेदक अपने कैट आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकेंगे। कैट परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
CAT Registration 2024: पात्रता, आवेदन शुल्क
कैट 2024 परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
कैट 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी जैसे आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के पास स्नातक में कम से कम 45% अंक होने चाहिए।
Also read CAT 2024: फर्जी वेबसाइट को लेकर आईआईएम कलकत्ता की चेतावनी, आधिकारिक लिंक पर आवेदन का निर्देश
CAT 2024 Registration Link: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CAT 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, New Candidate Registration Link पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करके पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें।
- कैट 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, इसे भरें।
- दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- विवरणों को जांचें और फॉर्म सबमिट करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]National Teachers' Awards 2024: राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, शिक्षा सुधार पर मंथन
पीएम ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित इन शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार करने के तरीकों पर भी चर्चा की। इस दौरान पीएम के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा