CAT 2024: आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल देगा कैट स्कोर के आधार पर एमबीए में एडमिशन, 24 नवंबर को परीक्षा
Santosh Kumar | November 18, 2024 | 02:52 PM IST | 1 min read
कैट 2024 का आयोजन देश भर के 170 से अधिक शहरों में किया जाएगा। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल (एबीबीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कैट 2024 स्कोर स्वीकार करने की घोषणा की है। इस संबंध में आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल (एबीबीएस) द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। कैट 2024 का आयोजन 24 नवंबर को आईआईएम कलकत्ता द्वारा किया जाएगा। कैट 2024 का आयोजन 3 शिफ्ट में किया जाएगा।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Geometry & Mensuration | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 13 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
एबीबीएस में एमबीए प्रोग्राम मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशन, बिजनेस एनालिटिक्स और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे विभिन्न विशेषज्ञता प्रदान करता है। पाठ्यक्रम को उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
आचार्य बैंगलोर बी-स्कूल के कार्यकारी निदेशक अजितेश बसानी ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा, "एबीबीएस में, हम ऐसे लीडर्स को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो नवाचार और परिवर्तन को आगे बढ़ाते हैं।"
CAT 2024 Admit Card: कैट एडमिट कार्ड 2024 जारी
बसानी ने यह भी कहा कि कैट 2024 के स्कोर को स्वीकार करके हमारा लक्ष्य देश के कुछ सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को अपने एमबीए कार्यक्रमों में लाना है। बता दें कि आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।
कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को 3 पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक।
कैट 2024 परीक्षा देश भर के 170+ शहरों में आयोजित की जाएगी। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट एडमिट कार्ड 2024 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार iimcat.ac.in के माध्यम से कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम