Santosh Kumar | November 5, 2024 | 06:34 PM IST | 1 min read
कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 5 नवंबर को जारी कर दिया गया है। एमबीए कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने कैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
CAT 2026: Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कैट परीक्षा 24 नवंबर को 3 पालियों में आयोजित की जाएगी।
कैट 2024 परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और शाम 4:30 से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कैट 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के 170+ शहरों में आयोजित की जाएगी।
कैट स्कोर 21 आईआईएम और अन्य प्रमुख एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए मान्य है। बता दें कि कैट परीक्षा का आयोजन आईआईएम और अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों में स्नातकोत्तर, फेलोशिप और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से कैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-