Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 05:04 PM IST | 2 mins read
केनरा बैंक में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://nats.education.gov.in पर रजिस्टर करना होगा।
नई दिल्ली: केनरा बैंक (Canara Bank) ने वित्त वर्ष 2026-27 के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentices) की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अधिसूचना में कहा गया कि, बैंक में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://nats.education.gov.in पर रजिस्टर करना होगा। सिर्फ वे कैंडिडेट ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं जिनकी अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर प्रोफाइल 100% पूरी है। आवेदन का कोई दूसरा माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।
केनरा बैंक अप्रेंटिस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों द्वारा अपनी ग्रेजुएशन डिग्री 1 जनवरी 2023 से पहले और 1 सितंबर 2026 के बाद पूरी नहीं की होनी चाहिए।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 से की जाएगी। आवेदन शुल्क में एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों की छूट दी गई है, जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है।
केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 3500 पद भरे जाएंगे, जिनमें एससी के 553, एसटी के 226, ओबीसी के 845, ईडब्ल्यूएस के 335 और अनारक्षित कैटेगरी के 1541 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए केनरा बैंक अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है।
Canara Bank Apprentice 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके केनरा बैंक अप्रेंटिस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले, केनरा बैंक करियर्स पोर्टल पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘रिक्रूटमेंट’ टैब में जाएं।
- इसके बाद, ‘Graduate Apprentices FY 2026-27’ पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]CEC Protest: सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आतिशी, संजय सिंह और छात्रों सहित 700 लोग हिरासत में लिए गए
पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि एसएफआई के करीब 700 कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की और उन्हें अशोका रोड गोलचक्कर पर रोक दिया गया, जिनमें से कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच