Campus in SAARC Countries: सार्क देशों में खुलेंगे नए कैंपस, एसएयू अध्यक्ष बोले- सदस्य देशों से मिल रहा फंड
Press Trust of India | February 21, 2024 | 02:52 PM IST | 2 mins read
एसएयू के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य देशों से धन आना शुरू हो गया है, एक ऐसा कदम जो विश्वविद्यालय को अपने वित्तीय संकट से उबरने में मदद करेगा।
नई दिल्ली: साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने बुधवार (21 फरवरी) को सार्क देशों में नए कैंपस खोलने की बात कही। अग्रवाल ने कहा कि सार्क सदस्य देशों से फंड मिल रहा है, जिससे एसएयू जल्द ही सार्क देशों में नए कैंपस खोलेगा। उन्होंने कहा कि हम इन परिसरों को चलाने के लिए पूरे भारत में इसकी शाखाएं स्थापित करने पर भी विचार कर रहे हैं।
पीटीआई से बात करते हुए, एसएयू के अध्यक्ष केके अग्रवाल ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य देशों से धन आना शुरू हो गया है, एक ऐसा कदम जो विश्वविद्यालय को अपने वित्तीय संकट से उबरने में मदद करेगा।
विश्वविद्यालय का खर्च प्राथमिकता
केके अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं विश्वविद्यालय के खर्च को नियंत्रित करना है, जैसे छात्रवृत्ति के बिना अधिक छात्रों को आकर्षित करना और शिक्षकों के लिए उचित वेतन संरचना बनाना।
अग्रवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना सभी सदस्य देशों की जिम्मेदारी है कि विश्वविद्यालयों को समय पर फंड दिया जाए। कुछ सदस्य देश काफी समय से अपना हिस्सा नहीं दे रहे थे, मैंने उन सभी से बात की है और कुल मिलाकर सभी भुगतान करने को तैयार हैं।
आपको बता दें कि SAU करीब चार साल से बिना नियमित अध्यक्ष के काम कर रहा था। यह पद पिछले साल दिसंबर में भरा गया। अग्रवाल ने कहा कि नियमित प्रबंधन की कमी के कारण विश्वविद्यालय को अत्यधिक वित्तीय बाधाओं का सामना करना पड़ा लेकिन अब हालात पहले से बेहतर हैं।
57 प्रतिशत फंड देता है भारत
आपको बता दें कि साल 2020 में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। उन्होंने तब कहा था कि पाकिस्तान के साथ-साथ अन्य सभी सार्क देशों की रुचि दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) में कम हो रही है, जिसके कारण परिसर को चलाने की जिम्मेदारी भारत पर आ गई है।
समझौते के अनुसार, आठ सदस्य देश संस्था को चलाने की आवर्ती लागत साझा करते हैं। भारत को परिचालन लागत का 57.49% वहन करना होता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश को क्रमशः 12.98% और 8.20% बोझ साझा करना आवश्यक है। अफगानिस्तान, भूटान और मालदीव प्रत्येक को बिल का 3.83% भुगतान करना पड़ता है। जबकि श्रीलंका और नेपाल की परिचालन लागत 4.92% है।
अगली खबर
]MAH 3-year LLB CET 2024: एमएएच एलएलबी प्रवेश परीक्षा आवेदन का आज अंतिम दिन, cetcell.mahacet.org से करें अप्लाई
जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा