ICAI CA May 2024 Admit Card: सीए मई परीक्षा हाल टिकट eservices.icai.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 17, 2024 | 11:28 AM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए मई 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीए इंटर एंड फाइनल मई 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट को सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। सीए इंटर और फाइनल मई 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र सहित अन्य जानकारी दी गई है।
आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में आयोजित की जाएगी। आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2 मई 2024 को शुरू होगी। ग्रुप-1 की फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी जबकि ग्रुप-2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई 2024 को होगी।
सीए इंटरमीडिएट मई 2024 के लिए ग्रुप-1 की परीक्षा 3, 5 व 9 मई और ग्रुप-2 के लिए 11, 15 व 17 मई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा 14 और 16 मई 2024 को अंतरराष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (INTT - AT) आयोजित की जाएगी।
CA May 2024 Admit Card: डाउनलोड करें
सीए इंटरमीडिएट और फाइनल मई 2024 एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org पर पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके मई 2024 परीक्षा के लिए सीए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- “सीए इंटर/फाइनल मई 2024 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट लॉगिन विवरण पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सीए इंटर/फाइनल मई 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल