ICAI CA January 2025 Admit Card: सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट जनवरी 2025 एडमिट कार्ड eservices.icai.org पर जारी
Abhay Pratap Singh | December 26, 2024 | 05:59 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए जनवरी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2025 सत्र के सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आईसीएआई सीए 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org के माध्यम से सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 और सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
जनवरी 2025 सत्र के लिए सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएआई सीए जनवरी 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक पहचान पत्र (आधारकार्ड/पैनकार्ड आदि) परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
ICAI CA January 2025 Exam Date: जनवरी 2025 सत्र के लिए आईसीएआई सीए परीक्षा तिथि
उम्मीदवार नीचे आईसीएआई सीए जनवरी 2025 परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं:
- सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 - आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 परीक्षा 12, 14, 16 और 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
- सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2025 - सीए इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि जनवरी 2025 ग्रुप 1 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 17, 19 और 21 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएंगी।
आईसीएआई सीए जनवरी 2025 हाल टिकट में परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा का माध्यम और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश शामिल हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार का नाम व फोटो, माता-पिता का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, श्रेणी व लिंग तथा जन्म तिथि की जांच कर सकते।
नोटिस के अनुसार, प्रवेश पत्र में किसी भी विसंगति या त्रुटि के मामले में उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CA Foundation Intermediate Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 और आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर विजिट करें।
- इसके बाद, सीए फाउंडेशन/इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सीए जनवरी 2025 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा