Rajasthan BSTC Result 2024: राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट predeledraj2024.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 17, 2024 | 12:27 PM IST | 1 min read
बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in के माध्यम से बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2024 परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई थी।
राजस्थान डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले वीएमओयू कोटा ने राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 की आंसर-की जारी की थी। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 जुलाई तक का समय दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और बीएसटीसी परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है।
BSTC Rajasthan Pre-DElEd Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
- डीएलएड प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर बीएसटीसी एग्जाम रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
बता दें कि इस साल, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (बीएसटीसी) परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती joinindianarmy.nic.in पर शुरू, 14 अगस्त लास्ट डेट
Indian Army Recruitment 2024: इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार