BSSC Office Attendant Result 2022: बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट प्री रिजल्ट घोषित, सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी
Santosh Kumar | December 5, 2025 | 04:35 PM IST | 1 min read
रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए मुख्य परीक्षा संभावित रूप से जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगी।
नई दिल्ली: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (बीएसएससी) ने साइंस, टेक्नोलॉजी और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेंस के लिए सिलेक्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जारी किए गए हैं। जो कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं, वे अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी कर सकते हैं।
बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। बीएसएससी प्रीलिम्स रिजल्ट के अनुसार, ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए मुख्य परीक्षा संभावित रूप से जनवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में आयोजित होगी।
BSSC Office Attendant Result 2022: उम्मीदवारों की लिस्ट प्रोविजनल
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, उन्हें मेन परीक्षा के लिए एप्लीकेशन सबमिट करना होगा, जिसमें उन्हें सभी जरूरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे। मेंस के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस के संबंध में अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
बीएसएससी रिजल्ट पीडीएफ सफल उम्मीदवारों की एक प्रोविजनल लिस्ट है। किसी भी क्लर्कियल/टाइपोग्राफिकल गलती के कारण रिजल्ट में बदलाव हो सकता है। प्रारंभिक परीक्षा आयोग द्वारा 11 मई 2025 को आयोजित की गई।
BSSC Office Attendant Cutoff 2022: कट-ऑफ मार्क्स और रैंक
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1190 कैंडिडेट्स ने मेन एग्जाम के लिए क्वालिफाई किया है। बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ, आयोग ने कट-ऑफ मार्क्स और रैंक भी जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं:
| श्रेणी |
कट-ऑफ अंक |
कट-ऑफ रैंक |
|---|---|---|
|
अनारक्षित |
80.75 |
334 |
|
अनारक्षित (महिला) |
75.05 |
2552 |
|
अनुसूचित जाति |
73.15 |
3865 |
|
अनुसूचित जाति (महिला) |
65.55 |
14210 |
|
अनुसूचित जनजाति |
77.90 |
1219 |
|
अनुसूचित जनजाति (महिला) |
62.70 |
17773 |
|
अत्यंत पिछड़ा वर्ग |
78.85 |
627 |
|
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) |
71.25 |
6044 |
|
पिछड़े वर्ग की महिला |
73.15 |
4324 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
77.90 |
890 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला) |
72.20 |
5559 |
|
दृष्टि बाधित दिव्यांग |
65.55 |
14654 |
|
मूक बधिर दिव्यांग |
60.80 |
21153 |
|
चलंत दिव्यांग |
73.15 |
4709 |
|
मनोविकार / बौद्धिक दिव्यांग |
46.55 |
49044 |
|
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित |
71.25 |
6641 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच