BSNL SET Admit Card 2026: बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 5 जुलाई को होगी
Abhay Pratap Singh | July 2, 2026 | 09:18 AM IST | 1 min read
बीएसएनएल एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (TELECOM & FINANCE) भर्ती 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर बीएसएनएल एसईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी परीक्षा 5 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसएनएल एसईटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी शामिल है।
बीएसएनएल एसईटी एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। बीएसएनएल एसईटी एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी परीक्षा निर्देशों का पालन करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के कुल 120 पदों को भरा जाएगा।
BSNL SET Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड करें
बीएसएनएल एसईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://ibtexamination.com/secuAdmitcard/bsnlAdmitcard03/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- बीएसएनएल एसईटी 2026 हॉल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी