BSNL JTO Admit Card 2026: बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड externalexam.bsnl.co.in पर जारी, परीक्षा 23 अगस्त को होगी
Abhay Pratap Singh | August 20, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read
बीएसएनएल जेटीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आज जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO - टेलीकॉम) भर्ती 2026 के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in के माध्यम से 20 अगस्त से बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 23 अगस्त (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीएसएनएल जेटीओ हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो आईडी और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज/सामग्री लाने की अनुमति है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को बीएसएनएल जेटीओ 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग समय सबित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
बीएसएनएल जेटीओ एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में इंजीनियरिंग स्ट्रीम - 1 एवं 2 सेक्शन में 50-50 प्रश्न और जनरल एबिलिटी सेक्शन से 20 प्रश्न सहित कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 40 से 50 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों को भरा जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए www.bsnl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।
BSNL Junior Telecom Officer JTO Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक ibtexamination.com/secuAdmitcard/bsnlAdmitcard05/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट पर क्लिक करें।
- बीएसएनएल जेटीओ एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार