BSF Recruitment 2024: बीएसएफ में ग्रुप बी, सी के तहत 162 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 1 जून से आवेदन
Abhay Pratap Singh | May 31, 2024 | 03:41 PM IST | 2 mins read
बीएसएफ एसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत सब-इंस्पेक्टर (एसआई), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। बीएसएफ ग्रुप बी, सी भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया कल यानी 1 जून से शुरू की जाएगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बीएसएफ भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 21,700 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
ग्रुप बी के तहत आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और ग्रुप सी के तहत फॉर्म भरने वाले सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, एससी/ एसटी/ ईएसएम कैटेगरी के आवेदकों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
BSF Group B & C Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
बीएसएफ भर्ती के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है:
- एसआई (मास्टर) पद के लिए कक्षा 12वीं पास होने के साथ कैंडिडेट के पास जल परिवहन प्राधिकरण/ समुद्री विभाग द्वारा मास्टर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- एसआई (इंजन ड्राइवर) पद के लिए कक्षा 12वीं पास व जल परिवहन प्राधिकरण/ समुद्री विभाग द्वारा इंजन चालक प्रमाणपत्र कैंडिडेट के पास हो।
- हेड कांस्टेबल (मास्टर) पद के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही उम्मीदवार के पास सेरांग सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
- हेड कांस्टेबल (इंजन ड्राइवर) पद के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं पास हो, साथ ही द्वितीय श्रेणी इंजन चालक प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
- हेड कांस्टेबल (कार्यशाला) पद के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं पास हो तथा संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री हो।
- कांस्टेबल (चालक दल) पद पर आवेदन के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही उम्मीदवार के पास नाव चलाने व तैराकी में 1 वर्ष का अनुभव है।
सब-इंस्पेक्टर (मास्टर) और सब-इस्पेक्टर (इंजन ड्राइव) पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, हेड कांस्टेबल (मास्टर), हेड कांस्टेबल (कार्यशाला), हेड कांस्टेबल (इंजन ड्राइवर) और कांस्टेबल (चालक दल) पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस भर्ती अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल में कुल 162 रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी एवं पीएसटी, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
BSF SI, Head Constable, Constable Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट बीएसएफ ग्रुप बी, ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज, पर भर्ती से संबंधित ‘Apply Here’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा