BSF Constable GD Recruitment 2025: बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए कल तक करें आवेदन, जानिए चयन प्रक्रिया
Abhay Pratap Singh | November 3, 2025 | 04:11 PM IST | 1 min read
बीएसएफ कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल-3 के अंतर्गत 21,700 से 69,100 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से खेल कोटे के तहत ग्रुप-सी कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर 4 नवंबर तक बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और बीएसएफ द्वारा निर्धारित खेल योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदकों की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 159 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि महिला कैंडिडेट और एससी/ एसटी अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। बीएसएफ कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (जीडी) के कुल 391 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 197 पद पुरुष और 194 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल-3 के तहत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
बीएसएफ कांस्टेबल जीडी चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करना शामिल है। अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BSF Constable GD Sports Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएफ कांस्टेबल जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध कांस्टेबल जीडी पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदक अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार